राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल कौन है?

(A) वसुन्धरा राजे सिंधिया
(B) मार्गरेट अल्वा
(A) कलराज मिश्र
(D) कल्याण सिंह

governors

Answer : कलराज मिश्र

राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र है। उन्होंने राजस्थान के 21वें राज्यपाल के रूप में 9 सितंबर 2019 को शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने मिश्र को पद की शपथ दिलाई। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल 9 सितंबर 2019 को खत्म हुआ। उनके स्थान पर कलराज मिश्र को राज्यपाल बनाया गया है। पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे कलराज मिश्र केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। बता दे कि कलराज मिश्र का जन्म 1 जुलाई 1941 में हुआ। वह उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के रहने वाले हैं। उनकी शिक्षा महात्मा गांधी काशी विधापीठ से हुई है।
Tags : कौन क्या है राजस्‍थान राजस्थान प्रश्नोत्तरी राज्यपाल
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Ke Vartman Rajyapal Kaun Hai