राजस्थान की प्रथम महिला लोकसभा सदस्य कौन थी?

(A) श्रीमती सुमित्रा सिंह
(B) श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया
(C) महारानी गायत्री देवी
(D) श्रीमती शारदा भार्गव

Answer : महारानी गायत्री देवी

Explanation : राजस्थान की प्रथम महिला लोकसभा सदस्य महारानी गायत्री देवी थी। जो जयपुर लोकसभा क्षेत्र से 1962 में तीसरी लोकसभा चुनावों में चुनी गई। जबकि राजस्थान की पहली महिला सांसद श्रीमती शारदा भार्गव थी जो राज्यसभा के लिए 1952 में चुनी गई। आपको बता दे कि राजस्थान से कुल 25 लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं। राज्य में केवल जयपुर जिले से दो लोकसभा सदस्य (जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण से एक-एक) चुने जाते हैं। शेष अधिकांश जिलों से एक-एक लोकसभा सदस्य निर्वाचित होता है। कुद अपेक्षाकृत छोटे जिलों में दो-दो जिलों से एक लोकसभा सदस्य निर्वाचित किया जाता है।

गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। गायत्री देवी के पिता कूच बिहार के राजा थे और उनकी मां इंद्रा राजे बरोड़ा की मराठा राजकुमारी थीं। इंद्रा राजे अपने पिता महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III की इकलौती बेटी थीं। गायत्री देवी की शादी जयपुर के राजा मानसिंह से हुई थी. वो जयपुर की तीसरी महारानी थीं। 29 जुलाई 2009 को 90 साल की उम्र में गायत्री देवी का देहांत हो गया। बताया जाता है कि उनकी मौत किडनी खराब होने की वजह से हुई थी।
Tags : राजस्थान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Ki Pratham Mahila Lok Sabha Sadasya Kaun Thi