राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की कुल लंबाई कितनी है?

(A) 505 किलोमीटर
(B) 550 किलोमीटर
(C) 590 किलोमीटर
(D) 692 किलोमीटर

Answer : 550 किलोमीटर

Explanation : राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की कुल लंबाई 550 किलोमीटर है। जबकि अरावली पर्वतमाला की कुल लंबाई 692 किलोमीटर और औसत ऊँचाई लगभग 930 मीटर है। इसकी दक्षिण की ऊंचाई व चौड़ाई सर्वाधिक है। इस तरह अरावली पर्वत श्रृंखला का लगभग 80% विस्तार राजस्थान में है। अरावली मुख्यतः एक पर्वतमाला है। भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला मानी गई है और यह विश्व में भी प्राचीनतम है। यह पर्वत श्रृंखला राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बाँटती है। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही ज़िले में गुरुशिखर (1727 मीटर) है, जो माउंट आबू में है। अरावली पर्वत श्रृंखला की कुल लंबाई गुजरात से दिल्ली तक 692 किलोमीटर है। अरावली पर्वतमाला प्राकृतिक संसाधनों एवं खनिज से परिपूर्ण है और पश्चिमी मरुस्थल के विस्तार को रोकने में मदद करती है। यह बाना, लूनी, साखी एवं साबरमती जैसी नदियों का उदगम स्थल भी है। अरावली के जंगल में बड़ी संख्या में देशी पेड़ों, झाड़ियों और जड़ी-बूटियों की लगभग 400 प्रजातियाँ, 200 देशी और प्रवासी पक्षी प्रजातियाँ और तेंदुए, सियार, नीलगाय और लकडबग्घा सहित कई अन्य वन्यजीव अरावली के जंगलों में पाए जाते हैं।
Tags : राजस्थान प्रश्नोत्तरी राजस्थान भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Me Aravali Parvat Mala Ki Lambai Kitni Hai