राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कौन है?

(A) रेहाना रियाज चिश्ती
(B) सुमन शर्मा
(C) डॉ. सरिता सिंह
(D) कांता खतूरिया

Answer : रेहाना रियाज चिश्ती (Rehana Rayaz Chisti)

Explanation : राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती (Rehana Rayaz Chisti) है। इन्होंने 11 फरवरी 2022 को पदभार संभाला और इनका कार्यकाल 10 फरवरी 2025 तक रहेगा। 23 अप्रैल 1999 को, राज्य सरकार ने राजस्थान विधानसभा में महिला अधिनियम (1999) के तहत राजस्थान राज्य आयोग की शुरुआत की। जिसके तहत 15 मई 1999 को महिलाओं के लिए RSCW अस्तित्व में आया। राजस्थान राज्य महिला आयोग 1999 के अधिनियम की धारा 3(2) के अनुसार आयोग में निम्नानुसार अध्यक्ष + 4 सदस्य (सदस्य सचिव सहित) होते है। अध्यक्ष 3 वर्ष के लिए मनोनीत किये जाते हैं। राजस्थान राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती कांता खतूरिया थी। जिनका कार्यकाल 25 मई, 1999 से 24 मई, 2002 तक रहा। इसके बाद अबतक छ: अध्यक्ष प्रो. पवन सुराणा, श्रीमती तारा भंडारी, मीरा महर्षि (कार्यवाहक), डॉ. सरिता सिंह (कार्यवाहक), प्रो. लाडकुमारी जैन और सुमन शर्मा रह चुकी है।
Related Questions
Web Title : Rajasthan Rajya Mahila Aayog Ki Adhyaksh Kaun Hai