राजस्थान राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष 2022

(A) सुमन शर्मा
(B) डॉ. सरिता सिंह
(C) रेहाना रियाज चिश्ती
(D) कांता खतूरिया

Answer : रेहाना रियाज चिश्ती (Rehana Rayaz Chisti)

Explanation : राजस्थान राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती (Rehana Rayaz Chisti) है। इन्होंने 11 फरवरी 2022 को पदभार संभाला था। इनका कार्यकाल 10 फरवरी 2025 तक रहेगा। वही आयोग की तीन सदस्य सुमन यादव, अंजना मेघवाल और सुमित्रा यादव का कार्यकाल भी वर्ष 2025 तक रहेगा। 23 अप्रैल 1999 को, राज्य सरकार ने राजस्थान विधानसभा में महिला अधिनियम (1999) के तहत राजस्थान राज्य आयोग की शुरुआत की। जिसके तहत 15 मई 1999 को महिलाओं के लिए RSCW अस्तित्व में आया। राजस्थान राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती कांता खतूरिया थी। जिनका कार्यकाल 25 मई, 1999 से 24 मई, 2002 तक रहा। इसके बाद अबतक पांच अध्यक्ष प्रो. पवन सुराणा, श्रीमती तारा भंडारी, मीरा महर्षि (कार्यवाहक), डॉ. सरिता सिंह (कार्यवाहक), प्रो. लाडकुमारी जैन और सुमन शर्मा रह चुकी है।
Related Questions
Web Title : Rajasthan Rajya Mahila Aayog Ki Vartman Adhyaksh