राजवंशों में किसका उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ है?

(A) कदम्ब
(B) चेर
(C) चोल
(D) पाण्ड्य

Answer : कदम्ब

राजवंशों में कदम्ब का उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ है। संगम साहित्य में तत्कालीन तीन राजवंशों-चेर, चोल, पाण्ड्य के विषय में विस्तृत जानकारी मिलती है। चेर राजवंश-ऐतरेय ब्राह्मण में प्राप्त होने वाला उल्लेख चेरपाद, सम्भवत: चेरों के विषय में प्रथम जानकारी है। इसके अतिरिक्त रामायण, महाभारत, अशोक के शिलालेख, कालिदास के रघुवंश महाकाव्य एवं संगम साहित्य से चेर के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। चेरों का राजकीय चिन्ह धनुष था। चोल वंश-चोलों के विषय में प्रथम जानकारी पाणिनि कृत अष्टाध्यायी से मिलती है। इस विषय में जानकारी के अन्य स्त्रोत-कात्यायन कृत वार्तिक, महाभारत एवं संगम साहित्य आदि हैं। कालान्तर में उरैयुर तथा तंजावुर चोलों की राजधानी बनी। चोलोें का शासकीय चिन्ह बाघ था। पाण्ड्य वंश-इसका प्रारम्भि​क उल्लेख अष्टाध्यायी में मिलता है। इसके अतिरिक्त अशोक के अभिलेख, महाभारत एवं रामायण में भी पाण्ड्य राज्य के विषय में जानकारी मिलती है। पाण्ड्य की राजधानी मदुरा थी। पाण्ड्य का राज चिन्ह मछली थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajvansho Me Kiska Ullekh Sangam Sahitya Me Nahin Hua Hai