राज्य का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है?

(A) जिलाधिकारी
(B) मुख्य सचिव
(C) पुलिस महानिदेशक
(D) गृहमंत्री

Answer : मुख्य सचिव

Explanation : राज्य का सबसे बड़ा अधिकारी मुख्य सचिव होता है। उसी तरह जिला का सबसे बड़ा अधिकारी जिलाधिकारी होता है। मुख्य सचिव का कार्य मुख्यमंत्री की सहायता करना होता है। मुख्य सचिव राज्य सचिवालय का शासकीय प्रधान होता है। इस तरह वह राज्य प्रशासन का प्रशासनिक प्रमुख होता है तथा राज्य के प्रशासनिक पदानुक्रम में उसका सर्वोच्च स्थान होता है। चूंकि राज्य का संचालन सचिवालय से होता है और सचिवालय मंत्रालयानुसार विभिन्न विभागों में बँटा होता है। हर विभाग विभिन्न स्तर के अधिकारियों सचिव, प्रमुख सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव आदि से नियंत्रित होता है। इन सभी का प्रमुख मुख्य सचिव कहलाता है और सचिवालय के सभी विभाग उसके नियंत्रण में होते हैं। वह पूरे राज्य प्रशासन का नेता मार्गदर्शक और नियंत्रक होता है। बता दे​ कि वर्ष 1973 से मुख्य सचिव सभी राज्यों में वरिष्ठतम लोकसेवक माना जाता है। उससे पहले मुख्य सचिव को पंजाब में वित्त आयुक्त से तथा उत्तर प्रदेश में राजस्व बोर्ड के सदस्य से कनिष्ठ माना जाता था। दूसरी ओर तमिलनाडु में मुख्य सचिव वरिष्ठतम लोकसेवक था। सनद रहे कि भारत का सबसे बड़ा अधिकारी कैबिनेट सचिव होता है। कैबिनेट सचिव सिविल सेवा बोर्ड, कैबिनेट सचिवालय, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अध्यक्ष और सिविल सेवाओं के प्रमुख होता हैं। भारत के वरीयता क्रम में यह पद 11वें क्रमांक पर आता है।
Tags : मुख्य सचिव
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Ka Sabse Bada Adhikari Kaun Hota Hai