राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक था?

(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) फिरोजशाह तुगलक
(C) अकबर
(D) औरंगजेब

Question Asked : UPPCS (Pre) GS 1998

Answer : फिरोजशाह तुगलक

Explanation : राज्य के खर्च पर हज की व्यवस्था करने वाला पहला भारतीय शासक फिरोजशाह तुगलक था। फिरोजशाह तुगलक (1351-1388) सल्तनत काल का कल्याणकारी निरंकुश शासक था। अपने कल्याणकारी कार्यो के अंतर्गत फिरोजशाह तुगलक ने 5 बड़ी नहरें खुदवाई, 1200 फलों के बाग लगवाए, रोजगार दफ्तार की स्थापना की। मुस्लिम स्त्रियों, विधवाओं एवं लड़कियों की सहायता हेतु 'दीवान-ए-खैरात' नामक नए विभाग की स्थापना की तथा दासों की देखभाल के लिए 'दीवान-ए-बंदगान' नामक नए विभाग की स्थापन की। इसके अतिरिक्त कट्टर सुत्री मुसलमान फिरोजशाह तुगलक सरकारी (राज्य) खर्च पर मुस्लिमों के लिए मक्का-मदीना की हज यात्रा की व्यवस्था करने वाला प्रथम भारतीय शासक था। फिरोज ने हिदुओं को 'जिम्मी' (इस्लाम स्वीकार न करने वाले) कहा, तथा हिंदू ब्राह्मणों पर भी जजिया कर लगा दिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Ke Kharch Par Haj Ki Vyavastha Karne Wala Pehla Bhartiya Shashak Tha