राज्यसभा की सीटें कब रिक्त होती है?

(A) इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं।
(B) इसके आधे सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं।
(C) इसके आधे सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं।
(D) इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति तीन वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं।

Answer : इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं

Explanation : राज्य सभा एक स्थाई निकाय है, जिसके 1/3 सदस्य प्रति दो वर्ष पर कार्य मुक्त होते रहते हैं। वैसे इसके सदस्यों का कार्यकाल छः वर्ष का होता है। अनुच्छेद 80 के तहत राज्य सभा का गठन होता है, जिसमें 250 से अधिक सदस्य होते हैं। 238 सदस्य संघ व राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि होते हैं, जिसका अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से होता है। शेष 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं। बता दे कि राज्यसभा में किस राज्य से कितने सांसद होंगे यह उस राज्य की जनसंख्या के हिसाब से तय किया जाता है। राज्यसभा के सदस्‍य का चुनाव राज्‍य विधानसभा के चुने हुए विधायक करते हैं। प्रत्‍येक राज्‍य के प्रतिनिधियों की संख्‍या ज़्यादातर उसकी जनसंख्‍या पर निर्भर करती है। इस प्रकार, उत्तर प्रदेश के राज्यसभा में 31 सदस्‍य हैं। जबकि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, मेघालय, गोवा, मिजोरम, सिक्‍किम, त्रिपुरा आदि छोटे राज्‍यों के केवल एक एक सदस्‍य हैं।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी राज्यसभा प्रश्नोत्तरी राज्यसभा सदस्य
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Sabha Ki Siten Kab Rikta Hoti Hai