राज्यसभा में कितने सदस्य होते हैं?

How many members are there in the Rajya Sabha

(A) 245 सदस्य
(B) 250 सदस्य
(C) 255 सदस्य
(D) 260 सदस्य

parliament

Answer : 250 सदस्य

राज्यसभा में कुल 250 सदस्य होते हैं। वर्तमान समय में यह संख्या 245 है। इनमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं। ये ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें कला, सा​हित्य, विज्ञान, समाजसेवा या सहकारिता के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या अनुभव है। शेष 233 सदस्य संघ की इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सदस्यता के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 30 वर्ष है। राज्यसभा एक स्थायी सदन है। इसके सदस्यों का कार्यकाल छ: वर्ष का होता है। इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवानिवृत हो जाते है। सनद रहे कि भारत की संसद राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा से मिलकर बनती है।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी संसद
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Sabha Me Kitne Sadasya Hote Hain