राज्यसभा में सीट कितनी है 2022?

(A) 233 सीटें
(B) 245 सीटें
(C) 250 सीटें
(D) 255 सीटें

Answer : 245 सीटें

Explanation : राज्यसभा में 245 सीटें हैं। जबकि सदन की अधिकतम सदस्य संख्या 250 निर्धारित की गई थी। राज्यसभा में 245 सदस्यों में से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं। शेष 233 का निर्वाचन विभिन्न राज्य विधानसभाओं द्वारा होता है। राज्यसभा एक स्थायी निकाय है। परिषद के सदस्यों का चुनाव छह वर्षों के लिए होता है। प्रत्येक दो वर्ष बाद एक-तिहाई सदस्यों का पुनः निर्वाचन होता है। राज्यसभा संसद का 'उच्च सदन' है और इसे लोकप्रिय रूप से 'वरिष्ठ सदन' (हाउस ऑफ एल्डर्स) भी कहा जाता है। राज्यसभा एक स्थायी निकाय है। इसके चुनाव के उद्देश्य से प्रत्येक राज्य को परिषद में एक निश्चित संख्या में सीटों का आवंटन किया जाता है। इस आवंटन का मुख्य आधार प्रत्येक राज्य की जनसंख्या-क्षमता है। किंतु यह एकमात्र आधार नहीं। छोटे राज्यों को प्रतिनिधित्व की दृष्टि से कुछ विशेष छूट दी गई है।

प्रत्येक राज्य को आवंटित सदस्यों की आवश्यक संख्या के चुनाव के उद्देश्य से प्रत्येक राज्य की विधानसभाओं के सदस्य एक निर्वाचक मंडल का निर्माण करते हैं और इस प्रकार संसद के 'उच्च सदन' में राज्यों के प्रतिनिधित्व का सिद्धांत सुनिश्चित किया जाता है। राज्य विधानसभाओं से परिषद के सदस्यों का निर्वाचन गुप्त मतदान-पद्धति द्वारा एकल संक्रमणीय मतदान द्वारा और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार किया जाता है।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी लोकसभा प्रश्नोत्तरी संसद प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Sabha Me Kitni Seat Hai