राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है?

(A) 238 सदस्य
(B) 245 सदस्य
(C) 250 सदस्य
(D) 265 सदस्य

Answer : 238 सदस्य

Explanation : राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या 238 है। जिन्हें संघ और राज्य के प्रतिनिधि चुनते हैं। बता दें कि भारतीय संसद में दो सदन होते हैं पहला लोकसभा और दूसरा राज्यसभा। इसमें राज्यसभा संसद का ऊपरी सदन कहा जाता है। जिसके सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 होती है। इसमें भारत के राष्ट्रपति 12 सदस्यों को खुद मनोनीत या नामित करते हैं। राज्यसभा में किस राज्य से कितने सांसद होंगे यह उस राज्य की जनसंख्या के हिसाब से तय किया जाता है। राज्यसभा के सदस्‍य का चुनाव राज्‍य विधानसभा के चुने हुए विधायक करते हैं। प्रत्‍येक राज्‍य के प्रतिनिधियों की संख्‍या ज़्यादातर उसकी जनसंख्‍या पर निर्भर करती है। इसी कारण वर्तमान में राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 है। संविधान की अनुसूची चार के अनुसार राज्यसभा के सदस्यों की कुल संख्या 233 ही पहुंच पाई, बाकी बचे राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 सदस्य जोड़कर वर्तमान में राज्यसभा के कुल सदस्यों की संख्या 245 है।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी राज्यसभा सदस्य राज्यसभा सदस्यों की संख्या
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Sabha Mein Nirvachit Sadasyon Ki Adhiktam Sankhya Kitni Hai