राज्य सरकार का संवैधानिक मुखिया कौन होता है?

(A) मुख्यमंत्री
(B) राज्यपाल
(C) मुख्य सचिव
(D) राष्ट्रपति

constitution-of-india

Answer : राज्यपाल

राज्य सरकार का संवैधानिक मुखिया राज्यपाल होता है। सामान्य परिस्थितियों में राज्यपाल अपने मंत्रिमंडल की सलाह और सहायता से काम करता है। लेकिन असामान्य परिस्थितियों में वह राष्ट्रपति के एजेंट के रूप में काम करता है और राष्ट्रपति को राज्य की परिस्थिति के संबंध में जानकारी देता है। राज्यपाल किसी विशेष परिस्थिति में अपने विवेक का इस्तेमाल कर सकता है। जैसे-मुख्यमंत्री की नियुक्ति, मंत्रिमंडल की बर्खास्तगी तथा विधान सभा भंग करना। अतः राज्यपाल सामान्य स्थिति में संवैधानिक मुखिया तथा कुछ विशेष परिस्थितियों में विवेक शक्तियों का प्रयोग करने वाला राज्य का महत्वपूर्ण अधिकारी है।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी राज्यपाल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Sarkar Ka Samvaidhanik Mukhiya Kaun Hota Hai