राज्य सूची में कुल कितने विषय है?

(A) 50 विषय
(B) 61 विषय
(C) 66 विषय
(D) 71 विषय

Answer : 61 विषय

Explanation : राज्य सूची में कुल 61 विषय है। प्रारंभ में 66 विषय शामिल थे। भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में केंद्र एवं राज्य की शक्तियों के बँटवारे से संबंधित तीन सूची दी गई है : 1. संघ सूची 2. राज्य सूची और 3. समवर्ती सूची। राज्य सरकार से संबंध रखने वाले विषय राज्य सूची (State List) में दिए गए हैं- इस सूची में शामिल विषयों की संख्या इस समय 61 है (मूलतः 66)। राष्ट्र के कल्याण के हित में केंद्र सरकार भी कानुन बना सकती है। जैसे- पूलिस, सफाई, मत्स्य, स्थानीय स्वशासन, खेती, पुस्तकालय, मनोरंजन, राजस्व, सिंचाई, मवेशी, निचली अदालत, जेल. सडक आदि। बता दे कि संघ सूची में 100 विषय और समवर्ती सूची 52 विषय है। इसके अलावा केंद्र एवं राज्यों के मध्य विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यतः चार आयोग गठित किये गये, जो इस प्रकार हैं– प्रशासनिक सुधार आयोग, राजमन्नार आयोग, भगवान सहाय समिति एवं सरकारिया आयोग।
Tags : राज्य सूची
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Suchi Mein Kul Kitne Vishay Hai