राम की बहन शांता का विवाह किसके साथ हुआ?

(A) राजा रोमपद
(B) शंख-शैल
(C) ऋष्यशृंग ऋषि
(D) शेषनाग

Answer : ऋष्यशृंग ऋषि

Explanation : राम की बहन शांता का विवाह ऋष्यशृंग ऋषि के साथ हुआ था। शांता आयु में चारों भाईयों से काफी बड़ी थीं। उनकी माता कौशल्या थीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार एक बार अंगदेश के राजा रोमपद और उनकी रानी वर्षिणी अयोध्या आए। जिनकी कोई संतान नहीं थी। तबरा जा दशरथ ने उन्हें अपनी बेटी शांता उनको संतान के रूप में दे दी। एक दिन राजा रोमपद अपनी पुत्री से बातें कर रहे थे, उसी समय द्वार पर एक ब्राह्मण आया जो इन्द्र का भक्त था। उसने राजा से प्रार्थना की कि वर्षा के दिनों में वे खेतों की जुताई में राज दरबार की ओर से मदद प्रदान करें। राजा को यह सुनाई नहीं दिया और वह ब्राह्मण नाराज होकर चला गया।

अपने भक्त की ऐसी अनदेखी पर इन्द्र देव राजा रोमपद पर क्रुद्ध हुए और उन्होंने उनके राज्य में पर्याप्त वर्षा नहीं कीl इससे खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगी। इस संकट से निदान पाने के लिए राजा रोमपद ऋष्यशृंग ऋषि के पास गए और उनसे उपाय पूछा। तब उन्होंने इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ करने का सुझाव दिया। जिसके बाद खेत-खलिहान पानी से भर गए। इससे खुश होकर राजा रोमपद ने शांता का विवाह ऋष्यशृंग ऋषि के साथ कर दिया।
Tags : रामायण प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Ram Ki Bahan Shanta Ka Vivah Kiske Sath Hua