रामकृष्ण परमहंस का जन्म कब और कहां हुआ था?

(A) 8 फरवरी 1498 को जोधपुर में
(B) 18 फरवरी 1836 को कामारपुकुर में
(C) 25 मार्च 1863 को आगरा में
(D) 23 जुलाई 1906 को भावरा गांव में

ramakrishna paramahamsa

Answer : 18 फरवरी 1836 को बंगाल प्रांत एक कामारपुकुर ग्राम में

Explanation : रामकृष्ण परमहंस का जन्म 18 फरवरी 1836 को बंगाल प्रांत एक कामारपुकुर ग्राम में हुआ था। इनके पिता का नाम खुदीराम तथा माता का नाम चंद्रमणि था। इनके बचपन का नाम गदाधर था। इनमें बचपन से ईश्वर के प्रति अटूट आस्था, अपार श्रद्धा एवं प्रबल प्रेम था। सत्रह वर्ष की आयु में ये कोलकाता आ गए। कोलकाता आने के बाद इन्होंने मन ही मन संकल्प किया कि वे अपना जीवन केवल आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में लगाएंगे। कोलकाता आने के थोड़े समय बाद ही ये कोलकाता के दक्षिणेश्वर स्थित मशहूर काली मंदिर के पुजारी बन गए। ये दिन-रात साधना में लीन रहते। दूर-दूर से लोग उनके दर्शन को आने लगे। इसी समय गुरु के रूप में इनको एक महान संत तोता राम जी मिले, जिनके सानिध्य में इन्हें देवी दर्शन एवं ज्ञान की प्राप्ति हुई। एक महान विचारक व उपदेशक के रूप में इन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया। रामकृष्ण परमहंस का महाप्रयाग 16 अगस्त, 1886 को हुआ।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramakrishna Paramahamsa Ka Janam Kab Aur Kaha Hua Tha