रामकृष्ण परमहंस की पत्नी का नाम क्या था?

(A) चंद्रमणि
(B) शारदामणि
(C) सरदमोनी देवी
(D) कमला देवी

ramakrishna paramahamsa

Answer : शारदामणि (Saradamani)

Explanation : रामकृष्ण परमहंस की पत्नी का नाम शारदामणि सर्वदामणि मुखोपाध्याय (Saradamani Mukhopadhyay) था। जो शारदा देवी के नाम से पहचानी जाती थी। रामकृष्ण का विवाह बाल्यकाल में ही हो गया था। लेकिन इनका सांसारिक जीवन से कोई लगाव नहीं होने के कारण 16 वर्ष की अवस्‍था में घरत्‍याग दिया था। इसके बाद वे काली माता के ध्‍यान में लीन रहने लगे। रामकृष्ण परमहंस के बचपन का नाम गदाधर था। पिता का नाम खुदीराम और माता का नाम चन्द्रमणिदेवी था। सत्रह वर्ष की आयु में ये कोलकाता आ गए। कोलकाता आने के बाद इन्होंने मन ही मन संकल्प किया कि वे अपना जीवन केवल आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में लगाएंगे। कोलकाता आने के थोड़े समय बाद ही ये कोलकाता के दक्षिणेश्वर स्थित मशहूर काली मंदिर के पुजारी बन गए। ये दिन-रात साधना में लीन रहते। दूर-दूर से लोग उनके दर्शन को आने लगे। इसी समय गुरु के रूप में इनको एक महान संत तोता राम जी मिले, जिनके सानिध्य में इन्हें देवी दर्शन एवं ज्ञान की प्राप्ति हुई। एक महान विचारक व उपदेशक के रूप में इन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया। रामकृष्ण परमहंस का महाप्रयाग 16 अगस्त, 1886 को हुआ। इनके परम शिष्य परम तेजस्वी स्वामी विवेकानंद ने 'राम कृष्ण मिशन' की ​स्थापना की।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramakrishna Paramahamsa Ki Patni Ka Naam Kya Tha