रामायण में जामवंत का रोल किसने किया था?

(A) दारा सिंह
(B) अरुण गोविल
(C) संजय जोग
(D) राजशेखर उपाध्याय

Ramayana

Answer : राजशेखर उपाध्याय (Rajshekhar Upadhyay)

Explanation : रामायण में जामवंत का रोल राजशेखर उपाध्याय (Rajshekhar Upadhyay) ने किया था। 'जामवंत' का यादगार रोल में उनकी दमदार अवाज ने और भी यादगार बना दिया था। राजशेखर उपाध्याय ने रामायण में श्रीधर का किरदार भी निभाया था। राजशेखर स्कूल के समय से ही रामलीला में अभिनय किया करते थे। एक रामलीला के दौरान ही रामानंद सागर की राजशेखर उपाध्याय पर नजर पड़ी थी और उन्हें फिर रामायण में जामवंत का रोल दिया गया था। जामवंत अभिनेता राजशेखर उपाध्याय ने रामानंद सागर के सीरियल विक्रम और बेताल में भी काम किया था।

बता दे कि जामवन्त को ऋक्षपति कहा जाता है। यह ऋक्ष बिगड़कर रीछ हो गया जिसका अर्थ होता है भालू अर्थात भालू के राजा। ऋक्ष शब्द संस्कृत के अंतरिक्ष शब्द से निकला है। रामायण में जामवंत ने श्री राम की लंका युद्ध में सहायता की थी। जामवंत रामायण के उन पात्रों में से एक हैं जिनकी उपस्थिति महाभारत काल में भी पायी गयी है। रामायण काल में जहां जामवंत ने विष्णु जी के अवतार श्री राम की रावण के वध के लिए सहायता की वहीं महाभारत में उन्होंने विष्णु जी के अवतार श्री कृष्ण के साथ युद्ध किया।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramayan Mein Jamwant Ka Role Kisne Kiya Tha