रामायण में राम का रोल किसने अदा किया था?

(A) दारा सिंह
(B) अरुण गोविल
(C) संजय जोग
(D) राजशेखर उपाध्याय

Ramayana

Answer : अरुण गोविल

Explanation : रामायण में राम का रोल अरुण गोविल ने अदा किया था। 80 के दशक का सबसे दमदार टीवी शो रामायण में अरुण गोविल को पहले राम के ​रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। अरुण गोविल ने रामानंद सागर के कैंप में कुछ शोज और फिल्मों में पहले भी काम किया था। बाद में रामानंद सागर ने उन्हें राम के रोल के लिए अपनी सहमति दे दी। जिससे यह बात सिद्ध हो जाती है कि हर मोड़ पर इंसान की मर्जी तो नहीं चलती, उसकी जब चलती है ना तो किसी की नहीं चलती."

अरुण ने अपना बचपन मेरठ में गुजारा और मेरठ यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई की। 17 साल की उम्र में गए मुंबई आये बिजनेस करने पर घुस गए अभिनय में। अरुण गोविल ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1977 में फिल्म पहेली से की थी। उन्होंने सावन को आने दो, सांच को आंच नहीं, और इतनी सी बात, हिम्मतवाला, दिलवाला, हथकड़ी और लव कुश जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन अरुण गोविल को असली पहचान रामानंद सागर के सीरियल रामायण से ही मिली। जब रामायण शुरू हुआ, तो रविवार के दिन लोग सारे काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे ओर सड़कें सूनी हो जाती थी। लोग अरुण गोविल को ही भगवान राम समझ बैठते थे और वो जहां जाते थे, उनके पैर छूने के लिए लोगों की लाइन लग जाती थी। लेकिन इसका खराब असर यह भी हुआ कि इसके बाद उन्हें कोई अच्छा काम ही नहीं मिला, यानि उनका एक्टिंग करियर खत्म हो गया। अरुण आजकल मुबंई में ‘लक्ष्मण’ सुनील लाहिरी के साथ राम-लक्ष्मण नाम की प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं, जो दूरदर्शन के लिए सीरियल बनाता है।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramayan Mein Ram Ka Role Kisne Kiya Tha