रेमन मैग्सेसे पुरस्कार राशि कितनी है?

(A) 20000 डॉलर
(B) 30000 डॉलर
(C) 35000 डॉलर
(D) 40000 डॉलर

Ramon Magsaysay Award

Answer : 30000 डॉलर

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार राशि 30000 यूएस डॉलर है। साल 1958 से हर वर्ष दिया जाने वाला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो नस्ल, पंथ, राष्ट्रीयता और लिंग की परवाह किए बिना अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हैं। मुख्त तौर पर यह पुरस्कार सरकारी सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला और शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके व्यक्ति और संस्थाओं को दिया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramon Magsaysay Puraskar Rashi Kitni Hai