रंगभेद विरोध के प्रतीक इस्माइल इब्राहिम किस देश के थे?

(A) भारत
(B) दक्षिण अफ्रीका
(C) ईरान
(D) फ्रांस

Answer : दक्षिण अफ्रीका

Explanation : रंगभेद विरोध के प्रतीक इस्माइल इब्राहिम दक्षिण अफ्रीका के निवासी थे। भारतीय मूल के इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम का निधन 84 वर्ष की अवस्था में 7 दिसंबर 2021 को हुआ था। इब्राहिम ने नेल्सन मंडेला और अहमद कथराडा के साथ राजनीतिक बंदी के रूप में रोबेन द्वीप पर कई साल जेल में बिताए थे। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के आंदोलन पर रोक लगाने वाले कानूनों का उल्लंघन करने पर पिता को दो बार गिरफ्तार किए जाने के बाद, इब्राहिम 13 साल की उम्र में ही मुक्ति संग्राम का हिस्सा बन गए थे। वह अक्सर इस बात का जिक्र करते थे कि कैसे वह महात्मा गांधी की सत्याग्रह शैली से प्रेरित हुए, जिसका इस्तेमाल उन्होंने श्रीलंका, फलस्तीन, रवांडा, कोसोवो, बोलीविया और नेपाल में वैश्विक संघर्ष की स्थितियों में एएनसी का प्रतिनिधित्व करते हुए किया।

‘कांग्रेस ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स’ (पूर्ववर्ती ट्रांसवाल भारतीय कांग्रेस की एक शाखा) ने इब्राहिम को 2018 में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया था। इब्राहिम के परिवार में उनकी पत्नी शैनन और दो बच्चे हैं। शैनन ‘इंडिपेंडेंट मीडिया’ समूह की एक जानी-मानी विदेशी समाचार लेखक हैं।
Tags : पुरस्कार और सम्मान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rang Bhed Virodh Ke Pratik Ibrahim Ismail Ibrahim Kis Desh Ke The