रंगीला बादशाह किसे कहा जाता है?
(A) शाह आलम
(B) बहादुर शाह
(C) मोहम्मद शाह
(D) जहांदार शाह
Explanation : रंगीला बादशाह मोहम्मद शाह को कहा जाता है। रंगीला 1719 से 1748 तक मुग़ल बादशाह थे। यह बड़े ही रंगीन तबके के थे इन्हें नाच गाने का बड़ा शौक था। अपने 30 साल के शासन में मोहम्मद शाह ने खुद कोई लड़ाई नहीं छेड़ी। मस्ती में जीवन निकलता था। सुबह-सुबह कभी मुर्गों की लड़ाई तो कभी घुड़दौड़। दिन में तरह-तरह के संगीत, फिर इश्क-मुहब्बत। तरह-तरह के कलाकारों को अपने पास बिठाना और बातें करना। बादशाह के बारे में कहा जाता है कि वो लड़कियों के कपड़े पहन नाचते थे। तख्ते ताऊस पर बैठने वाला अंतिम मुगल बादशाह मोहम्मद शाह था। अरबी भाषा में मोर को ताऊस कहते हैं इसीलिए उसे तख़्त-ए-ताऊस (मयूर सिंहासन) कहा जाता था। यह लाल किला दिल्ली में था। मयूर सिंहासन 3.5 गज़ लम्बा, 2 गज़ चौड़ा और 5 गज़ ऊँचा था।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी, मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams