रानी पद्मिनी के पति का नाम क्या था?
(A) महाराणा प्रताप सिंह
(B) रणजीत सिंह
(C) राजा मान सिंह
(D) राणा रतन सिंह
Explanation : रानी पद्मिनी के पति का नाम राणा रतन सिंह था। अलाउद्दीन ने गुहिलवंशी राजपूतों की भूमि मेवाड़ पर भी 26 अगस्त, 1303 को आक्रमण किया। यदि परम्पराओं पर विश्वास किया जाये तो इसका तात्कालिक कारण था राणा रतन सिंह की अत्यन्त रूपवती रानी पद्मिनी के प्रति उसका मोहित होना। राणा को बन्दी बनाकर सुल्तान के सामने ले जाया गया। उस समय मेवाड़ की रक्षा के लिए गोरा और बादल सामने आये किन्तु वह दिल्ली की सेना का मुकाबला अधिक देर तक नहीं कर सके। राजपूत स्त्रियों ने जौहर किया। महाराणा प्रताप भी मेवाड़ के शासक थे किन्तु उनका समय 16वीं सदी है। रणजीत सिंह पंजाब के राजा थे जबकि राजा मानसिंह आमेर के शासक थे। रानी पद्मिनी और राणा रतन सिंह की कहानी मलिक मुहम्मद जायसी ने अपनी पुस्तक पद्मावत में कही है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी, इतिहास प्रश्नोत्तरी, सर्वोच्च न्यायालय
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams