राष्ट्रगान कहाँ से लिया गया है?

Where is the national anthem taken from

(A) भारत विधाता कविता
(B) गायत्री मंत्र
(C) ऋग्वेद
(D) भगवद् गीता

Answer : भारत विधाता कविता

राष्ट्रगान 'भारत विधाता' ​कविता से लिया गया है। राष्ट्रगान 'जन गण मन' का पहली बार प्रकाशन 1912 में 'तत्वबोधिनी' नामक पत्रिका में हुआ था। इसका शीर्षक था ‘भारत विधाता'। इसकी रचना नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। राष्ट्रगान को मूलत: बंगाली में लिखा गया था, जिसका बाद में हिन्दी अनुवाद किया गया। स्वयं रवींद्रनाथ टैगोर ने ही इसका अंग्रेजी अनुवाद 'दि मॉर्निंग सांग ऑफ इंडिया' शीर्षक से 1919 में किया था। राष्ट्रगान को सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन में बंगाली और हिन्दी दोनों भाषाओं में गाया गया।
Tags : भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी संविधान संविधान सभा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtragan Kaha Se Liya Gaya Hai