राष्ट्रमंडल का मतलब क्या है?

What is the number of Commonwealth countries

(A) ब्रिटिश सरकार के अधीन देशों का संगठन
(B) कभी ब्रिटिश कानून और सरकार के अधीन रहे देशों का संगठन
(C) स्वतंत्र राष्ट्रों का एक समूह
(D) तेल राष्ट्रों का एक समूह

Commonwealth Flag

Answer : कभी ब्रिटिश कानून और सरकार के अधीन रहे देशों का संगठन

Explanation : राष्ट्रमंडल (Rashtramandal) का मतलब उन देशों के संगठन से है, जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेश थे। इसके सदस्य देशों की संख्या 53 है। ब्रिटेन का राजा प्रतीकात्मक रूप से इसका प्रमुख होता है। 1949 में ब्रिटिश कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस का नाम छोटा करके कॉमनवेल्थ रख दिया गया, उसी समय भारत एक गणतंत्र देश बना तथा इसने इस संस्था की सदस्यता बनाए रखी। ब्रिटेन के सभी पूर्व उपनिवेशों ने स्वतंत्रता प्राप्त कर ली है तथा राष्ट्रमंडल के सभी सदस्य राष्ट्रमंडल को एक परिवार के रूप में देखते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के बाद राष्ट्रमंडल संगठन पहला ऐसा संगठन है, जो एक प्रकार से पूरे विश्व का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रमंडल के सदस्य अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में शामिल हैं। राष्ट्रमंडल द्वारा अपने सदस्यों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वे किसी भी अंतरराष्ट्रीय संगठन में शामिल हो सकते हैं, परंतु राष्ट्रमंडल में शामिल रहने के लिए उन्हें कुछ सिद्धांतों का पालन करना होगा। राष्ट्रमंडल का सचिवालय एक अंतरराष्ट्रीय संस्था बन गई है, जिसे सभी सदस्य देशों की सेवाएं प्राप्त होती हैं। राष्ट्रमंडल के प्रमुख उद्देश्यों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग में वृद्धि करना, सदस्य देशों में मैत्री-संबंधों को प्रगाढ़ बनाना, अंतरराष्ट्रीय सामाजिक, आर्थिक तथा मानव-कल्याण संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता करना, लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रसार करना और मानवाधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति सम्मान में वृद्धि लाना इत्यादि शामिल हैं।

सचिवालय प्रत्येक दो वर्ष में राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्र-प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित करता है। परंतु सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों, शिक्षा, कानून तथा स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक निरंतर आयोजित होती रहती है। ये बैठकें राष्ट्रमंडल के अंतर्गत आने वाले शहरों में बारी-बारी से आयोजित की जाती हैं।
Tags : राष्ट्रमंडल सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtramandal Ka Matlab