राष्ट्रमंडल क्या है – Commonwealth of Nations in Hindi

राष्ट्रमंडल उन देशों का समूह है जो किसी न किसी रूप में कभी ब्रिटेन से जुड़े थे। इन देशों पर ब्रिटेन का शासन था और बाद में यह देश स्वतंत्र हुए। हालाँकि रवांडा और मोज़ाम्बिक कभी भी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन नही रहे हैं फिर भी वे राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं, इसके उलट संयुक्त राज्य अमेरिका जो कि कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन था परन्तु वह राष्ट्रमंडल का सदस्य नही है। राष्ट्रमंडल के सभी 53 सदस्यों ने लोकतंत्र, लैंगिक समानता, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

राष्ट्रमंडल का क्या काम है?

राष्ट्रमंडल का मुख्य लक्ष्य सभी राष्ट्रमंडल नागरिकों के हितों की रक्षा करना, उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयास करना और उनके मुद्दों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाना।

राष्ट्रमंडल में शामिल देश इस प्रकार हैं–

राष्ट्रमंडल के देश
अफ्रीका: बोत्सवाना, कैमरून, घाना, कीनिया, लेसोथो, मलावी, मॉरिशस, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, सेशेल्स, सियरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, स्वाज़ीलैंड, तंज़ानिया, द गांबिया, युगांडा और ज़ाम्बिया.

अमरीकी देश: बेलिज़, बरमूडा, कनाडा, फॉकलैंड द्वीप समूह, गुया ना और सेंट हेलेना.

एशिया: बांग्लादेश, ब्रुनेई दारुस्सलम, भारत, मलेशिया, मालदीव, पाकिस्तान, सिंगापुर और श्रीलंका.

कैरेबियाई देश: एंगुइला, एंटिगुआ और बरबुडा, बहमास, बारबाडोस, ब्रितानी वर्जिन द्वीप समूह, केमेन द्वीप समूह, डोमिनिका, ग्रेनेडा, जमैका, मोंसेरात, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लुसिया, सेंट विंसेट, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और टर्क्स एंड कैकॉस द्वीप

यूरोप: साइप्रस, इंग्लैंड, जिब्राल्टर, गुएर्नसे, आइल ऑफ मैन, जर्सी, माल्टा, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स.

ओशीनिया: ऑस्ट्रेलिया, कुक द्वीप समूह, किरिबाती, नौरू, न्यूज़ीलैंड, नियू, नॉरफॉक आइलैंड, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमॉन द्वीप समूह, टोंगा, टुवालू और वैनुआतु

Useful for Exams : Central and State Government Exams
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : rashtramandal khel kya hai