राष्ट्रमंडल खेलों का प्रथम आयोजन कहां हुआ?

(A) लंदन (यू.के.)
(B) सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
(C) हैमिल्टन (कनाडा)
(D) ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)

Answer : हैमिल्टन (कनाडा)

Explanation : राष्ट्रमंडल खेल प्रथम बार 1930 में हेमिल्टन शहर, ओटोरियो कनाडा में आयोजित किये गये और इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तब से हर चार वर्ष में राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन किया जाता है। 1930 में यह खेल ‘ब्रिटिश इम्पायर गेम्स’ के नाम के साथ जानी जाती थी परन्तु बाद में राष्ट्रमंडल खेल का नाम दिया गया। भारत ने 1934 में लंदन में आयोजित हुई राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था और रशीद अनवर ने पुरुष कुश्ती वर्ग 74 किलो ग्राम में पहला कांस्य का तमगा जीत कर भारत के नाम किया था। राष्ट्रमंडल खेल-2010 का भारत की तरफ से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।
Tags : खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtramandal Khelo Ka Pratham Aayojan Kahan Hua