राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
(A) नरेन्द्र मोदी
(B) अमित शाह
(C) विजय सांपला
(D) डा. रामेश्वर उरांव
Explanation : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के वर्तमान अध्यक्ष विजय सांपला हैं। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को 27 अप्रैल 2022 को दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश 27 अप्रैल को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने जारी किया। सांपला ने पंजाब चुनाव से पहले एनसीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और चुनाव लड़ा था। पंजाब के प्रमुख दलित राजनेता सांपला ने 1998 में जालंधर छावनी के सोफीपिंड गांव के सरपंच के रूप में राजनीतिक जीवन शुरू किया था। वह 2008-2012 तक पंजाब खादी बोर्ड के अध्यक्ष और 2014 में पंजाब राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रहे। वह पंजाब के होशियारपुर से लोकसभा के लिए चुने गए और 2015 में केंद्रीय मंत्री बने। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग NCSC एक संवैधानिक निकाय है जो भारत में अनुसूचित जातियों (SC) के हितों की रक्षा हेतु कार्य करता है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 338 इस आयोग से संबंधित है।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams