राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 29 सितम्बर
(B) 14 नवम्बर
(C) 29 अगस्त
(D) 29 जुलाई

asked-questions
Question Asked : MPPSC Prelims Exam 2018

Answer : 29 अगस्त

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र की जन्म तिथि 29 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को पहचान दिलाई। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन युवा एवं खेल मन्त्रालय द्वारा अर्जुन पुरस्कार एवं राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार वितरित किए जाते हैं। पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार दिया जाता है।

ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया. भारत ने 1932 में 37 मैच में 338 गोल किए, जिसमें 133 गोल ध्यानचंद ने किए थे. दूसरे विश्व युद्ध से पहले ध्यानचंद ने 1928 (एम्सटर्डम), 1932 (लॉस एंजिल्स) और 1936 (बर्लिन) में लगातार तीन ओलंपिक में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल दिलाए.
Tags : खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Rashtriya Khel Diwas Kab Manaya Jata Hai