राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?

(A) साइकिल
(B) हैंडपंप
(C) कमल
(D) हाथी

rashtriya lokdal

Answer : हैंडपंप

Explanation : राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का चुनाव चिन्ह हैंडपंप है। इसके अध्यक्ष अजित सिंह है, जो 27 दिसंबर 2019 को लगातार 10वीं बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अजित ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग करके विदेश में 15 साल नौकरी करी हुई है। लेकिन अपने पिता चौधरी चरण सिंह की मृत्यु के बाद उनकी राजनीतिक विरासत संभालने की जिम्मेदारी अजित के कंधों पर आ गई थी। वर्ष 1989 में चौधरी चरण सिंह के शिष्य मुलायम सिंह यादव के साथ पहले पार्टी के नेतृत्व और फिर मुख्यमंत्री पद के लेकर मतभेद हुए। जो इ​तने अधिक हो गये कि अजित ने अलग होकर नई पार्टी बना ली, जिसका नाम था–जनता दल (अजित)। बाद में इसी का नाम बदलकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) कर दिया गया। आपको बता दे कि वर्ष 1987 में जब चरण सिंह की मृत्यु हुई तब उत्तर प्रदेश विधानसभा में लोकदल के 84 विधायक थे। लेकिन अजित सिंह निजी फ़ायदे के लिए राजनीतिक समझौते करते रहे, जिससे पार्टी कमज़ोर होती गई। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में रालोद के मात्र नौ सदस्य हैं और लोकसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Lok Dal Party Ka Chunav Chinh Kya Hai