राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस कब मनाया जाता है?

(A) मई के तीसरे शनिवार को
(B) 15 मई
(C) मई के तीसरे शुक्रवार को
(D) 25 जुलाई

Answer : मई के तीसरे शुक्रवार को

Explanation : राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस मई के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य संसार में व्याप्त वन्य जीवों और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसलिए, लुप्तप्राय प्रजाति दिवस हमारे देश की लुप्तप्राय प्रजातियों और उनके आवासों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय संरक्षण कोशिशों को मान्यता देता है। विभिन्न वन्यजीव आश्रयों, चिड़ियाघरों, पार्कों, सामुदायिक केंद्रों, एक्वैरियम, वनस्पति उद्यान, पुस्तकालयों, स्कूलों और कॉलेजों आदि में कई कार्यक्रम और युवा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।

लुप्तप्राय प्रजातियां क्या हैं? जब से पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत हुई है, पर्यावरण की भौतिक और जैविक स्थितियों में परिवर्तन की वजह से कई जीव आए और गए या विलुप्त हो गए। यह बात तो हम सभी जानते है कि यह प्रकृति का नियम है कि विलुप्ति स्वाभाविक रूप से होगी और आगे भी होती रहेगी। लेकिन वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि प्रजातियों के विलुप्त होने की वर्तमान दर अतीत की पृष्ठभूमि दर की तुलना में बहुत अधिक है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Luptapraya Prajati Divas Kab Manaya Jata Hai