राष्ट्रीय महिला किसान दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 15 अक्टूबर
(B) 12 अक्टूबर
(C) 13 अक्टूबर
(D) 10 अक्टूबर

Answer : 15 अक्टूबर

Explanation : राष्ट्रीय महिला किसान दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना है। सनद रहे कि वर्ष 2016 में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष ‘15 अक्टूबर’ को इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया था। कृषि में महिलाओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 1996 में भुवनेश्वर (ओडिशा) में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केंद्रीय कृषिरत महिला संस्थान (ICAR: Central Institute for Women in Agriculture) की स्थापना की थी। वही, राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार, भारतीय कृषि में महिलाओं का योगदान लगभग 32 प्रतिशत है। जबकि कुछ राज्‍यों (पूर्वोत्‍तर तथा केरल) में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था में महिलाओं का योगदान पुरूषों के मुकाबले कहीं अधिक है। करीब 48 प्रतिशत महिलाएं कृषि संबंधी रोजगार में शामिल हैं। जबकि 7.5 करोड़ महिलाएं दूध उत्‍पादन और पशुधन प्रबंधन में उल्‍लेखनीय भूमिका निभा रही हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक देश में महिला किसानों की संख्या 3,60,45,846 थी। जबकि खेती में महिला मजदूरों की संख्या 6,15,91,353 थी।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Mahila Kisan Diwas Kab Manaya Jata Hai