राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 21 अप्रैल
(B) 23 अप्रैल
(C) 24 अप्रैल
(D) 25 अप्रैल

important-days
Question Asked : UPPSC PCS Pre Exam 2019 (Paper 1)

Answer : 24 अप्रैल

Explanation : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है। यह पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है। 24 अप्रैल, 1993 को संविधान में 73वां संशोधन किया गया, जिसके तहत् गांव जिला स्तर पर पंचायत लागू हुआ। इस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में भाग-9 जोड़ा गया था। मूल संविधान में भाग-9 के अंतर्गत पंचायती राज से संबंधित उपबंधों की चर्चा (अनुच्छेद 243) की गई है। भाग-9 में पंचायतें' नामक शीर्षक के तहत अनुच्छेद 243-243ण (243-2430) तक पंचायती राज से संबंधित उपबंध हैं। इसके द्वारा संविधान में 11वीं अनुसूची भी जोड़ी गई और इसके तहत पंचायतों के अंतर्गत 29 विषयों की सूची की व्यवस्था की गई। इसके लागू होते ही भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत हुई थी। i. ग्राम स्तरीय पंचायत ii. प्रखंड (ब्लॉक) स्तरीय पंचायत iii. जिला स्तरीय पंचायत।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते थे कि अगर देश के गांवों को खतरा पैदा हुआ तो भारत को खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने मजबूत और सशक्त गांवों का सपना देखा था जो भारत के रीढ़ की हड्डी होती। उन्होंने ग्राम स्वराज का प्रारूप दिया था। जिसके अनुसार पंचायतों के पास सभी अधिकार होने चाहिए। गांधीजी के सपने को पूरा करने के लिए 1992 में संविधान में 73वां संशोधन किया गया और पंचायती राज संस्थान का प्रारूप पेश किया गया। इस कानून की मदद से स्थानीय निकायों को ज्यादा से ज्यादा शक्तियां दी गईं। उनको आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय की शक्ति और जिम्मेदारियां दी गईं।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Panchayati Raj Diwas Kab Manaya Jata Hai