राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 05 नवंबर को
(B) 10 नवंबर को
(C) 11 नवंबर को
(D) 21 नवंबर को

Answer : 11 नवंबर को

Explanation : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवंबर को मनाया जाता है। भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद (Maulana Abul Kalam Azad) की जयंती के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है। दरअसल यह दिन मौलाना अबुल कलाम आजाद की विरासत को सम्मान देने के लिए समर्पित है। मौलाना आजाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 को हुआ था। उन्हें स्वतंत्र भारत में शिक्षा के प्रमुख वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। उस समय शिक्षा मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय था। अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन को मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम से जाना जाता है। राष्ट्र निर्माण, संस्था निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आजाद के अनुकरणीय योगदान को याद करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) मनाया जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Shiksha Diwas Kab Manaya Jata Hai 2