राष्ट्रीय श्रम आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई?

(A) वर्ष 1960
(B) वर्ष 1975
वर्ष 1966
(D) वर्ष 1999

Answer : वर्ष 1966

Explanation : भारत में राष्ट्रीय श्रम आयोग की स्थापना वर्ष 1966 में हुई। इस प्रथम श्रम आयोग ने श्रम समस्याओं के सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद वर्ष 1969 में अपनी रिपोर्ट पेश की। उसके बाद से अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन किये जा चुके हैं। संगठित क्षेत्र में श्रमिकों से संबंधित वर्तमान कानूनों को युक्तिसंगत बनाने तथा असंगठित क्षेत्र के कामगारों को एक निश्चित स्तर पर संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कानून तैयार करने के उद्देश्य से सरकार ने रविंद्र वर्मा की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर, 1999 को दूसरे राष्ट्रीय श्रम आयोग का गठन किया। उसने अपनी रिपोर्ट 29 जून, 2002 को प्रस्तुत की। राजनीतिक दलों, श्रम संघों व जनसामान्य के विचार-विमर्श के लिए इसे सरकार ने 7 सितंबर, 2002 को सार्वजनिक किया गया। श्रम आयोग ने अपनी रिपोर्ट में श्रम सन्नियमों में व्यापक सुधारों के सुझाव दिए थे। संगठित क्षेत्र के साथ-साथ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कार्य की दशाओं को सुधारने के लिए भी सुझाव इसमें दिए।
Tags : बैंक प्रश्न उत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Shram Aayog Ki Sthapna Kis Varsh Hui