राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान किस शहर में स्थित है?

(A) कानपुर
(B) धामपुर
(C) रामपुर
(D) लखनऊ

Question Asked : UPPCS Mains 2015

Answer : लखनऊ में

Explanation : राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान लखनऊ शहर में स्थित है। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान देश की अग्रणी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में से एक है, जो कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अंतर्गत लखनऊ में कार्यरत है। यह संस्थान राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान के रूप में राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यरत था, जिसे 13 अप्रैल, 1953 को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् ने अधिगृहीत कर लिया। 25 अक्टूबर, 1978 को इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान कर दिया गया।
नोट – इस प्रश्न के हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो स्वरूपों में अंतर है। हिंदी में 'भारतीय वनस्पति शोध संस्थान' पूछा गया है जबकि, अंग्रेजी में 'National Botanical Research Institute' जिसका हिंदी अनुवाद 'राष्ट्रीय वनस्पति शोध संस्थान' होगा।
Tags : उत्‍तर प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Vanaspati Udyan Kis Shahar Mein Sthit Hai