रात्रि को आकाश में कौन-सा ग्रह लाल दिखता है?

(A) बुध ग्रह
(B) मंगल ग्रह
(C) वृहस्पति ग्रह
(D) शनि ग्रह

Question Asked : RRB Gorakhpur (Goods Gurard) 2003

Answer : मंगल ग्रह

Explanation : रात्रि को आकाश में मंगल ग्रह लाल दिखता है। मंगल सूर्य से दूरी के अनुसार चौथा ग्रह है। मंगल की भूमि बंजर है। इसका रंग इसके मिट्टी में लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण लाल होता है। अत: इसे लाल गृह कहा जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं - "स्थलीय ग्रह" जिनमें ज़मीन होती है और "गैसीय ग्रह" जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। मंगल, पृथ्वी के व्यास का लगभग आधा है। यह पृथ्वी से कम घना है, इसके पास पृथ्वी का 15% आयतन और 11% द्रव्यमान है। इसका सतही क्षेत्रफल, पृथ्वी की कुल शुष्क भूमि से केवल थोड़ा सा कम है। हालांकि मंगल, बुध से बड़ा और अधिक भारी है पर बुध की सघनता ज्यादा है।
सनद रहे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में ​भौतिक विज्ञान Physics GK से संबंधित सामान्य भौतिकी, ऊष्मा, तरंग गति और ध्वनि, प्रकाशिकी, स्थिर वैद्युतिकी, विद्युत धारा तथा चुम्बकत्व, आधुनिक भौतिकी, खगोलीय तथा अंत​रिक्ष विज्ञान, प्रमुख वैज्ञानिक उपकरण, आविष्कार, आविष्कारक, अनुसंधान संस्थान, विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ आदि पर अनेक प्रश्न पूछे जाते है।
Tags : भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ratri Ko Aakash Mein Kaun Sa Grah Laal Dikhta Hai