रज्मनामा किसका फारसी अनुवाद है?

(A) ऋग्वेद का
(B) सामवेद का
(C) महाभारत का
(D) रामायण का

Answer : महाभारत का

Explanation : अकबर हिंदुओं और मुसलमानों को एक-दूसरे के निकट लाना चाहता था। जिसके लिए यह आवश्यक था कि वे एक-दूसरे की संस्कृति को जानें औ समझे। अत: इसके लिए अकबर ने 1574 में फ़तेहपुर सीकरी में एक मकतबख़ाना यानि अनुवाद विभाग की स्थापना की। मौलाना अब्दुल कादिरी बदायूँनी ने महाभारत का फारसी में अनुवाद किया और इसका नाम 'रज्मनामा' रखा। अबुल फजल ने संस्कृत के अन्य पंचतंत्र का फारसी अनुवाद 'अनवार-ए-सुहौली' के नाम से किया। अब्दुल कादिर बदायूँनी तथा अन्य लेखकों ने मिलकर रामायण का भी अनुवाद किया। फैजी ने गणित पर संस्कृत ग्रंथ लीलावती का फारसी में अनुवाद किया।
Tags : अकबर इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी शाहजहाँ
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Razmnama Kiska Farsi Anuvad Hai