आरबीआई का प्रतीक चिन्ह क्या है?

(A) अशोक चक्र
(B) मछली एवं तीर कमान
(C) विजय स्तम्भ
(D) ताड़ का पेड़ और बाघ

rbi

Answer : ताड़ का पेड़ और बाघ

Explanation : आरबीआई का प्रतीक चिन्ह ताड़ का पेड़ और बाघ है। यह चिन्ह औपनिवेशिक अतीत की निशानी है और इसे ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतीक चिन्ह से लिया गया है। ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतीक चिन्ह में शेर और ताड़ का पेड़ था। नया प्रतीक चिन्ह भी इसी तरह होना था। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक सरकारी है, लेकिन साथ ही एक विशिष्ट कार्य के साथ एक अलग इकाई भी है।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुंसार, प्रतीक चिन्ह बनाने के दौरान यह विचार किया गया था कि यह बैंक के सरकारी होने का प्रतीक तो हो लेकिन इस पर भी जोर रहे कि इसकी सरकार से बहुत ज्यादा करीबी नहीं है। इसके साथ ही इसकी डिजाइन भारतीय होना चाहिए थी। इसके बाद फैसला किया गया कि शेर की जगह प्रतीक चिन्ह में बाघ का इस्तेमाल किया जाएगा। क्योंकि शेर की तुलना में अधिक 'भारतीय' जानवर माना जाता था और उस समय बाघ भारत में बहुत थे। दूसरी ओर शेर ईस्ट इंडिया कंपनी के मुकुट पर था और ब्रिटिश औपनिवेशिक अधिकारियों द्वारा इनका खूब शिकार किया गया था।

आरबीआई की नींव ब्रिटिश भारत के दौरान साल 1926 में रखी गई थी, जब भारतीय मुद्रा और वित्त के लिए रॉयल कमीशन ने एक केंद्रीय बैंक बनाने की सिफारिश की। रॉयल कमीशन को हिल्टन यंग कमीशन के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि साल 1934 के आरबीआई अधिनियम के तहत इसे केंद्र सरकार का बैंक बनाया गया। केंद्रीय बैंक, मुद्रा और क्रेडिट के नियंत्रण को अलग करने और पूरे देश में बैंकिंग सुविधाओं में वृद्धि के लिए बनाया गया था।
Tags : बैंकिंग प्रश्न उत्तर बैंकिंग प्रश्नोत्तरी बैंकिंग सामान्य ज्ञान भारतीय रिजर्व बैंक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rbi Ka Pratik Chinh