RBI के शब्दकोश कौन से दो नए शब्द जोड़े गये है?

Answer : नाउकास्ट और तकनीकी मंदी

Explanation : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 दिसंबर, 2020 को दो नए शब्दों को अपने शब्दकोश में जोड़ा है। वे शब्द हैं-नाउकास्ट और तकनीकी मंदी। RBI के अपने मासिक बुलेटिन के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारतीय अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद में 8.6% का संकुचन दर्ज किया जा सकता है। इसी कारण इतिहास में पहली बार भारत में तकनीकी मंदी आ गई है। RBI द्वारा पूर्वानुमान (फॉरकास्ट) जारी किया जाता है, किंतु भारतीय रिजर्व बैंक ने पहली बार आधुनिक प्रणाली का उपयोग कर नाउकास्ट जारी किया है, जिसमें एकदम निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था की स्थिति की बात की गई है। तकनीकी मंदी शब्द का प्रयोग अर्थव्यवस्था में तब करते हैं, जब किसी देश की अर्थव्यवस्था में लगातार दो तिमाही तक संकुचन हो रहा। तकनीकी मंदी शब्द मुख्य रूप से GDP में प्रवृत्ति को पकड़ने के लिए उपयोग किया जाता है, वहीं मंदी आर्थिक गतिविधियों में एक व्यापक गिरावट को संदर्भित करती है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी अर्थशास्त्र
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rbi Ke Shabdkosh Kaun Se Do Naye Shabd Jode Gaye Hai