‘लाल सैंडर्स’ (Red Sanders) मीनिंग इन हिंदी

(A) यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष जाति है
(B) यह दक्षिण भारत के उष्णकटिबन्धीय वर्षावन क्षेत्रों के अति महत्त्वपूर्ण वृक्षों में से एक है
(C) a और b दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष जाति है

Explanation : 'लाल सैंडर्स' (Red Sanders) को सामान्य रूप से लाल चंदन की लकड़ी भी कहा जाता है यह मुख्यतया भारत के दक्षिण पूर्वी घाट के पहाड़ियों में पाई जाती है। यह उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों की एक प्रमुख प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम टेरोकार्पस सैण्टनस है। सफेद चंदन के विपरीत इसमें महक नहीं होती है। इसकी जाति भी सफेद चंदन से अलग होती है। इसकी लकड़ी का उपयोग पूजा-पाठ एवं सजावट की वस्तुएँ बनाने में होता है। इसके वृक्ष मुख्यतः तमिलनाडु से लगे आंध्र प्रदेश के चार जिलों चित्तूर, कडप्पा, कुरनूल, नेल्लोर में फैले शेषाचलम् के पर्वतीय क्षेत्र में मिलते हैं। इसकी लकड़ी का रंग लाल होता है, जिस कारण इसे लाल चंदन कहा जाता है। इसके वृक्ष की औसत ऊँचाई 8 से 11 मीटर होती है। यह अत्यंत अल्प गति से बढ़ने वाला वृक्ष है, जिस कारण इसकी लकड़ी का घनत्व बहुत अधिक होता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Red Sanders Meaning In Hindi