रेगिस्तानी टिड्डी का वैज्ञानिक नाम क्या है?

(A) नोमेडेक्रिस सुसिंक्टा
(B) केलिप्टा‍मस इटेलिकस
(C) शिस्टोसरका ग्रेगेरिया
(D) लोकस्टा्ना पार्डालिना

Tiddi

Answer : शिस्टोसरका ग्रेगेरिया

रेगिस्तानी टिड्डी का वैज्ञानिक नाम शिस्टोसरका ग्रेगेरिया (Schistocerca Gregaria) है। विश्व में मुख्य रूप से 10 प्रकार की टिड्डियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इसमें रेगिस्तानी टिड्डी के अलावा बोम्बे टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–नोमेडेक्रिस सुसिंक्टा), प्रवासी टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–लोकस्ट माइग्रेटोरिया मेनिलेंसिस; लोकस्ट माइग्रेटोरिया माईग्रेटोरिया-ओइड्स), इटेलियन टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–केलिप्टा‍मस इटेलिकस), मोरक्को टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–डोसिओस्टोिरस मोरोक्केनस), लाल टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–नोमाडेक्रिस सेप्टेमफेसियाटा), भूरी टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–लोकस्टा्ना पार्डालिना), दक्षिणी अमेरिकन टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–शिस्टोसरका पेरेनेंसिस), आस्ट्रे्लियन टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–क्रोटोइसिटिस टर्मेनिफेरा) और वृक्ष टिड्डी (वैज्ञानिक नाम–ऐनेक्रिडियम प्रजाति) हैं। इन सभी में रेगिस्तानी टिड्डी काफी खतरनाक मानी जाती है। ये बहुत अधिक भोजन खाने के आदी होने के कारण प्राकृतिक और उगाई हुई वनस्पति को सबसे अधिक क्षति पहुंचाती है। जिसके कारण देश में भोजन और चारे की राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति पैदा हो जाता है।
Tags : सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Registani Tiddi Ka Vaigyanik Naam