रेशम उत्पादन में भारत का स्थान कौन सा है?

(A) प्रथम स्थान
(C) (B) द्वितीय स्थान
(C) तृतीय स्थान
(D) चतुर्थ स्थान

Question Asked : MPPCS 2014

Answer : द्वितीय (Second) स्थान

Explanation : रेशम उत्पादन में भारत का स्थान दूसरा है। जबकि चीन प्राकृतिक रेशम उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है। भारत विश्व के कुल रेशम उत्पादन में 18 प्रतिशत का योगदान करता है। भारत कच्चे रेशम का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश भी है। भारत में रेशमी वस्त्र उद्योग बहुत प्राचीन समय से विकसित है। भारत में शहतूती रेशम, मूंगा रेशम, टसर रेशम तथा अंडी रेशम का उत्पादन होता है। कर्नाटक, जम्मू तथा कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, असम तथा पंजाब राज्य प्रमुख रेशम उत्पादक राज्य हैं। इन राज्यों में से कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी बंगाल तथा पंजाब में शहतूती रेशम का उत्पादन होता है। बिहार, मध्य प्रदेश तथा उड़ीसा टसर के उत्पादक राज्य हैं, असम में मूंगा रेशम तथा अण्डी रेशम का उत्पादन होता है।

जम्मू और कश्मीर में रेशमी वस्त्रों का उत्पादन श्रीनगर, अनन्तनाग, जम्मू तथा रालासी आदि केंद्रों पर होता है। कर्नाटक में बैंगलूर, कोलार, मैसूर तथा तमकुर आदि नगर रेशमी वस्त्रों के प्रमुख उत्पादक देश हैं। पश्चिमी बंगाल में इस उद्योग का विकास प्रमुखतया: मालदा तथा मुर्शिदाबाद में हुआ है। असोम राज्य के गोलपाड़ा, कामरूप, लखीमपुर तथा नवगोंडा आदि केन्द्र रेशमी वस्त्र उत्पादन के प्रमुख केन्द्र हैं। उत्तर प्रदेश में भी टसर रेशम के उत्पादन के लिए अहरौरा (मिर्जापुर) में एक केन्द्र की स्थापना की गयी है। उपरोक्त प्रमुख केन्द्रों के अतिरिक्त बिहार, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब तथा कई अन्य राज्यों में भी अनेक स्थानों पर रेशमी वस्त्र उद्योग विकसित हैं।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी कृषि प्रश्नोत्तरी कौन क्या है भारत
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Resham Utpadan Me Bharat Ka Sthan