रेशम उत्पादन में भारत का स्थान कौन सा है?

(A) पहला
(B) पांचवा
(C) दूसरा
(D) तीसरा

Answer : दूसरा स्थान

Explanation : रेशम उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। विश्व का 90% से भी अधिक रेशम एशिया में उत्पादित होता है। रेशम उत्पादन के मामले में चीन के बाद भारत का नंबर आता है। इसके अलावा भारत विश्व में रेशम का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। भारत में शहतूत रेशम का उत्पादन मुख्यतया कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू व कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल में किया जाता है, जबकि गैर-शहतूत रेशम का उत्पादन झारखण्ड, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों में होता है। आपको बता दें कि भारत में रेशम उद्योग को एक प्रमुख कुटीर उद्योग का दर्जा मिला है। रेशम के कीड़े पालने के लिए शहतूत, गूलर, पलाश आदि के वृक्ष लगाना, कीड़े पालना, रेशम को साफ करना, सूत बनाना, कपड़ा बनाना आदि का कार्य शामिल है।
Tags : कृषि प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Resham Utpadan Mein Bharat Ka Sthan Kaun Sa Hai