रोहतक जिला कब बना?

(A) 1 नवंबर 1967
(B) 1 नवंबर 1965
(C) 1 नवंबर 1966
(D) 1 नवंबर 1968

Answer : 1 नवंबर 1966

Explanation : रोहतक जिला 1 नवंबर 1966 को बना। रोहतक जिला 1858 ई. से 1884 ई. के मध्य तक हिसार डिवीजन का एक भाग था और 1884 ई. से 1910 ई. के मध्य तक यह दिल्ली का भाग रहा तथा बाद में इसे वर्ष 1912 में अंबाला डिवीजन में मिला दिया गया। रोहतक जिले में पहले झज्जर व सोनीपत भी शामिल थे। रोहतक की सीमा किसी अन्य राज्य या केंद्रशासित प्रदेश से नहीं लगती है। रोहतक को हरियाणा की एजुकेशन सिटी व राजनीतिक राजधानी भी कहा जाता है। राज्य में हौजरी उद्योग मुख्य रूप से इस जिले में स्थित है।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rohtak Jila Kab Bana