रूसी क्रांति का प्रारंभ किस शहर से हुआ?

(A) सेंट पीटर्सबर्ग
(B) मॉस्को
(C) कजान
(D) ओडेसा

Answer : सेंट पीटर्सबर्ग

Explanation : रूसी क्रांति का प्रारंभ सेंट पीटर्सबर्ग शहर से हुआ था। ब्लादिमीर लेनिन (1870-1924) आधुनिक कम्युनिष्ट रूस के निर्माता थे। वह अक्टूबर 1917 के रूसी क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश को जारों के चंगुल से मुक्त कराया तथा पहले कम्युनिस्ट सरकार के प्रमुख बने। रूसी क्रांति की शुरुआत 7 मार्च, 1917 को पेट्रोग्राद से हुई। पेट्रोग्राद को अब सेंट पीटर्सबर्ग कहा जाता है। बता दे कि 20वीं सदी के आरंभ में रूस पर जार निकोलस-II का शासन था। वह एक तानाशाह था, जिसकी नीतियाँ जनता के बीच लोकप्रिय नहीं थीं। जब रूस जापान से हार गया तो वर्ष 1905 में जार का विरोध अपने चरम पर पहुँच गया था। 9 जनवरी 1905 को रूसी श्रमिकों का एक जत्था अपने बीबी बच्चों के साथ जार को एक ज्ञापन सौंपने के लिये निकला, लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग में उन पर गोलियाँ बरसा दी गईं। यह घटना इतिहास में ‘ब्लडी सन्डे’ के नाम से जानी जाती है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी विश्व इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rusi Kranti Ka Prarambh Kis Shahar Se Hua