सबसे अधिक रबड़ किस देश में उत्पन्न होता है?

(A) थाईलैंड
(B) इंडोनेशिया
(C) मलेशिया
(D) भारत

Question Asked : UPPSC 1998

Answer : थाईलैंड (Thailand)

सबसे अधिक रबड़ थाईलैंड देश में उत्पन्न होता है। रबड एक उष्ण कटिबंधीय पौधा है, इसका जन्म स्थान अमेजन नदी की घाटी है। 20वीं शताब्दी के प्रारम्भ में, अमेजन बेसिन एवं जायरे बेसिन मिलकर विश्व की 99% प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन करते थे, किन्तु 1950 ई. तक इनका योगदान घटकर मात्र 2% हो गया। वर्तमान समय में विश्व के कुल उत्पादन का 90% भाग दक्षिण पूर्व एशिया से प्राप्त होता है। थाईलैंड, इंडोनेशिया एवं मलेशिया रबड़ के प्रमुख उत्पादक देश है। दक्षिण पूर्व एशिया में रबड़ उत्पादन में हुुई इस वृद्धि के निम्नलिखित कारण है— (1) अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां (2) समुद्री परिवहन की सुविधा (3) सस्ती भूमि एवं अनुकूल मृदा (4) सस्ते एवं सक्षम श्रमिक
Tags : थाईलैंड भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Adhik Rabar Kis Desh Mein Utpann Hota Hai