सबसे बड़ा आश्रम कौन सा है?

(A) ब्रह्मचर्य आश्रम
(B) गृहस्थ आश्रम
(C) वानप्रस्थ आश्रम
(D) संन्यास आश्रम

Answer : गृहस्थ आश्रम

Explanation : सबसे बड़ा आश्रम गृहस्थ आश्रम है। ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास यह चार आश्रम हैं जिसमें गृहस्थ आश्रम समाज के सभी वर्गों में मान्य था। गृहस्थ आश्रमी व्यक्ति को इसके साथ नियत समय पर प्रातः सायं योग दर्शन पद्धति व महर्षि दयानन्द निर्दिष्ट वेद विधि से प्रातःसायं ईश्वरोपासना, दैनिक यज्ञ, पितृयज्ञ, अतिथि यज्ञ एवं बलिवैश्वदेव यज्ञ भी यथासमय व यथाशक्ति करने होते हैं। इस आश्रम में गृहस्थ पाँच महायज्ञों तथा तीन ऋणों से मुक्ति पाता है। गृहस्थ आश्रम में पंच महायज्ञों का अनुष्ठान करना पड़ता था– 1. ब्रह्म यज्ञ या ऋषियज्ञ पठन-पाठन या प्राचीन ऋषि के प्रति कृतज्ञता।
2. देवयज्ञ हवन द्वारा देवताओं की पूजा-अर्चना।
3. पितृयज्ञ पितरों का तर्पण (जल और भोजन द्वारा)।
4. नृयज्ञ या मनुष्य यज्ञ अतिथि सत्कार द्वारा।
5. भूतयज्ञ समस्त जीवों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन के तौर पर चींटियों, पक्षियों, स्वानों आदि को भोजन देना।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Bada Ashram Kaun Sa Hai