सबसे बड़ा फूल कौन सा होता है?

(A) एमोर्फोफैलस टाइटेनम
(B) रफ्लेसिया
(C) काला गुलाब
(D) लि​ली

Rafflesia flower

Answer : रफ्लेसिया (Rafflesia)

Explanation: सबसे बड़ा फूल रफ्लेसिया (Rafflesia) होता है, जो इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में पाया जाता है। हाल ही जनवरी 2020 में ही यहां सबसे बड़ा रफ्लेसिया मिला, जो 4 वर्ग फीट में फैला हुआ था। अब तक दर्ज रिकार्ड के अनुसार यह सबसे बड़ा रफ्लेसिया फूल था। इससे पहले 2017 में 3 फीट चौड़ा और 12 किलो के फूल को देखा गया था। यह फूल केसिरया आसमानी और सफेद रंग का होता है। नर और मादा फूलों की संरचना एक जैसी होती है। यह एक परजीवी पौधा है। इससे बहुत दुर्गंध आती है। यह फूल पांच भागों में बंटा होता है। दल चक्र के बीच में प्यालीनुमा पुष्पनाल होती है, जो आधार पर अंडाशय से जुड़ी होती है। प्यालीनुमा पुष्पनाल में मौजूद गंध कीट पतंगे को आकर्षित करती है, कीट जैसे ही फूल के संपर्क में आते हैं, गिर कर मर जाते हैं। इसी से वे इसे पॉलीनेट करने में कामयाब हो जाते हैं। इस फूल को स्थानीय लोग ‘लाशों का फूल’ भी कहते हैं।

इसके पौधे में कोई पत्ती और जड़ नहीं होती है। अपना पोषण दूसरे पौधों से प्राप्त करता है। यह फूल साल के कुछ महीने में ही खिलता है। फूल अक्टूबर में खिलना शुरू होते हैं और मार्च तक खिलते रहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसकी उम्र 65 दिन होती है। खत्म होने के एक हफ्ते पहले से इसमें से बदबू आना शुरू हो जाती है। बाद में यह काला पड़ खत्म हो जाता है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sabse Bada Phool Kaun Sa Hota Hai