सबसे बड़ी अक्षांश रेखा कौन सी है?

(A) कर्क रेखा
(B) मकर रेखा
(C) विषुवत रेखा
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : विषुवत अथवा भूमध्य रेखा (Equator)

Explanation : सबसे बड़ी अक्षांश रेखा विषुवत अथवा भूमध्य रेखा भूमध्य रेखा (Equator) है। जो 40,069 किमी है। यह पृथ्वी को उत्तरी गोलार्द्ध (Northern Hemisphere) और दक्षिणी गोलार्द्ध (Southern Hemisphere) दो बराबर भागों में बांटती है। इसे शून्य अंश अक्षांश रेखा भी कहते हैं। विषुवत रेखा से उत्तरी ध्रुव (90° उत्तरी अक्षांश) तक उत्तरी गोलार्द्ध तथा विषुवत रेखा से दक्षिणी ध्रुव (90° ​दक्षिणी अक्षांश) तक दक्षिणी गोलार्द्ध कहलाता है। विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर वस्तु के भार में बढ़ोतरी होती है, जो घूर्णन बल में कमी के कारण होती है। उत्तरी गोलार्द्ध में विषुवत् रेखा से 23 1/2° अंश पर खींचा गया काल्पनिक वृत्त कर्क रेखा (Tropic of Cancer) हैं दक्षिणी गोलार्द्ध में विषुवत् रेखा से 23 1/2° अंश पर खींचा गया काल्पनिक वृत्त मकर रेखा (Tropic of Capricorn) है। 66 1/2° N अंक्षाश रेखा को आर्कटिक वृत्त (Arcitc Cirlce) एवं 66 1/2°S को अण्टार्कटिक वृत्त (Antarctic Circle) कहते हैं। इन्हें उप-ध्रुवीय वृत्त (Sub-Polar Cirlce) भी कहा जाता है, इसी काल्पनिक रेखा पर पृथ्वी का अक्ष बिंदु स्थित है।
Tags : अक्षांश रेखा भूगोल
Related Questions
Web Title : Sabse Badi Akshansh Rekha Kaun Si Hai